लाइव न्यूज़ :

एनपीसीआई को यूपीआई के जरिये एक हजार अरब डॉलर मूल्य के लेनदेन की उम्मीद

By भाषा | Updated: September 29, 2021 23:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली 29 सितंबर देश में डिजिटल माध्यम से भुगतान के बढ़ते चलन के बीच भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) को वार्षिक आधार पर यूपीआई के जरिये एक हजार अरब डॉलर मूल्य के लेनदेन की उम्मीद है।

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2021 (जीएफएफ 2021) के दौरान एनपीसीआई के प्रबंध निदेशक और सीईओ दिलीप अस्बे ने कहा कि देश में डिजिटल माध्यम से भुगतान के क्षेत्र में काफी प्रगति हो रही है। पिछले साल कुल डिजिटल भुगतान की संख्या लगभग 55 अरब तक पहुंच गई थी।

उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से भुगतान संख्या इस बार 70 अरब तक पहुंच सकती है। वही पिछले वर्ष यूपीआई मंचों से करीब 22 अरब लेनदेन हुए थे तथा इस साल यह संख्या 40-45 अरब हो सकती है।

अस्बे ने कहा, ‘‘हमें विशवास है कि यूपीआई का मूल्य सालाना आधार पर एक हजार अरब डॉलर से अधिक होगा। हम डिजिटल भुगतान पारिस्थितिकी तंत्र पर मासिक रूप से लगभग 30 करोड़ सक्रिय उपयोगकर्ताओं को देख रहे हैं, जिसमे से यूपीआई मंचों पर 20 करोड़ सक्रिय उपयोगकर्ताओं है।’’

एनपीसीआई प्रमुख ने कहा कि बड़ी संख्या में ऐसे व्यापारी हैं जो डिजिटल भुगतान स्वीकार कर रहे हैं और इसमें छोटे व्यापारी भी शामिल हैं। इनकी संख्या पांच करोड़ से अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?