लाइव न्यूज़ :

अब चाय व्यापारियों को आयातित चाय का मूल स्थान बताना होगा

By भाषा | Updated: November 11, 2021 20:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर सरकार ने चाय व्यापारियों को बिक्री के चालान में आयातित वस्तु का मूल स्थान बताने को कहा है। सरकार की तरफ से यह कदम कम गुणवत्ता वाली चाय के आयात को रोकने के लिए उठाया गया है।

इस संबंध में बृहस्पतिवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार यह कदम वाणिज्य मंत्रालय द्वारा घोषित उपायों का हिस्सा है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि देश में घटिया चाय का आयात और वितरण न हो।

अधिसूचना में दार्जिलिंग चाय के निर्माताओं को निर्धारित भौगोलिक क्षेत्र (जीआई) के अलावा कही से भी चाय की हरी पत्ती नहीं खरीदने का निर्देश दिया गया है। साथ ही चाय खरीदारों को दार्जिलिंग, कांगड़ा, असम या नीलगिरि की चाय के साथ आयातित चाय नहीं मिलाने का भी निर्देश दिया गया है।

मंत्रालय ने कहा, "सभी आयातकों को आयातित चाय की उत्पत्ति का बिक्री के चालानों में उल्लेख करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही आयातित चाय को भारतीय मूल की चाय के रूप में पेश नहीं करने के लिए कहा गया है।"

मंत्रालय ने चाय के सभी वितरकों को घरेलू खपत के लिए भारतीय मूल की चाय के साथ सस्ती और घटिया गुणवत्ता वाली आयातित चाय नहीं मिलाने का निर्देश दिया है।

इस संबंध में चाय बोर्ड द्वारा चाय विपणन नियंत्रण आदेश, 2003 और चाय (वितरण एवं निर्यात) नियंत्रण आदेश, 2005 के तहत दार्जिलिंग जीआई की सुरक्षा के लिए चार परिपत्र भी जारी किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?