लाइव न्यूज़ :

अब साझा सेवा केंद्रों में राशन कार्ड से संबंधित सेवाएं भी उपलब्ध होंगी

By भाषा | Updated: September 19, 2021 17:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 सितंबर देशभर में 3.7 लाख से अधिक साझा सेवा केंद्रों (सीएससी) में अब राशन कार्ड से संबंधित सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। इन सेवाओं में नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करना, ब्योरे का अद्यतन करना और उसे आधार से जोड़ना शामिल है।

इस कदम से देशभर के 23.64 करोड़ राशन कार्डधारकों को लाभ होगा।

उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय की अधीनस्थ विशेष इकाई सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लि. के साथ करार किया है। इस करार का मकसद अर्द्धशहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में राशन की आपूर्ति को सुसंगत करना और सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करना है।

देश में 3.7 लाख सीएससी के जरिये राशन कार्ड सेवाओं के लिए खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग तथा सीएससी ने सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

बयान में कहा गया है कि इस भागीदारी से देशभर के 23.64 करोड़ राशन कार्डधारकों को फायदा होगा। अब वे नजदीकी सीएससी केंद्र जाकर अपने कार्ड ब्योरे का अद्यतन कर सकेंगे, कार्ड की डुप्लिकेट प्रति हासिल कर सकेंगे, कार्ड को आधार से जोड़ सकेंगे, राशन की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे तथा अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

इसके अलावा मौजूदा राशन कार्डधारक यदि नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो वे भी नजदीकी सीएससी में जाकर आवेदन कर सकेंगे।

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया के प्रबंध निदेशक दिनेश त्यागी ने कहा, ‘‘खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के साथ हमारी भागदारी के बाद सीएससी का संचालन करने वाले हमारे ग्राम स्तर के उद्यमी (वीएलई) ऐसे लोगों तक पहुंच सकेंगे जिनके पास राशन कार्ड नहीं र्है। वे उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली और मुफ्त राशन की विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पाने में मदद करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?