लाइव न्यूज़ :

अब आरबीआई के नए पोर्टल से भी खरीदा जा सकता है गोल्ड बांड

By भाषा | Updated: December 2, 2021 15:34 IST

Open in App

मुंबई, दो दिसंबर सॉवरेन गोल्ड बांड की खरीद अब भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के हाल में शुरू हुए पोर्टल भी की जा सकती है।

आरबीआई ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि सॉवरेन गोल्ड बांड योजना 2021-22- श्रृंखला-8 की बिक्री की पेशकश अभी बरकरार है और इसे उसके नए पोर्टल 'आरबीआई रिटेल डाइरेक्ट डॉट ऑर्ग डॉट इन' (https://rbiretaildirect.org.in) पर जाकर खरीदा जा सकता है।

अभी तक गोल्ड बांड को तमाम वाणिज्यिक बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड(एसएचसीआईएल), निर्धारित डाकघरों और मान्य शेयर बाजारों के जरिये ही बेचा जाता था। लेकिन खरीदारों के लिए आरबीआई का पोर्टल भी एक नया विकल्प बन गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने इस नए पोर्टल का उद्घाटन किया था। इस पोर्टल पर जाकर कोई व्यक्ति सीधे ही ट्रेजरी बिलों, प्रतिभूतियों, सॉवरेन गोल्ड बांड और राज्य विकास ऋणों की खरीदारी कर सकता है।

केंद्रीय बैंक की नई योजना के तहत खुदरा निवेशकों को ऑनलाइन आरडीजी खाता खोलने की सुविधा होगी। इन खातों को निवेशकों के बचत खातों से जोड़ा जा सकता है।

रिटेल डाइरेक्ट गिल्ट (आरडीजी) खाते का इस्तेमाल सरकारी प्रतिभूतियों के जारी होने की प्रक्रिया का हिस्सा बनने और द्वितीयक बाजार गतिविधियों में शिरकत करने में किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा