लाइव न्यूज़ :

नोवार्तिस इंडिया की चौथी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 43 प्रतिशत बढ़कर 9.7 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: June 17, 2021 21:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जून दवा कंपनी नोवार्तिस इंडिया ने बृहस्पतिवार को बताया कि 31 मार्च, 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 43 प्रतिशत बढ़कर 9.7 करोड़ रुपये हो गया।

नोवार्तिस इंडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 6.78 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

कंपनी की परिचालन आय 2020-21 की चौथी तिमाही में 99.29 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में 93.7 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा कि 2020-21 की चौथी तिमाही में कुल खर्च 89.66 करोड़ रुपये रहा, जो 2019-20 की इसी तिमाही में 88.09 करोड़ रुपये था।

पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में, कंपनी का शुद्ध मुनाफा दो गुना बढ़कर 20.9 करोड़ रुपये हो गया। इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 में यह 10.08 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2020-21 में परिचालन आय 381.35 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2019-20 में 438.25 करोड़ रुपये थी।

नोवार्तिस इंडिया ने कहा कि कंपनी के निदेशक मंडल ने 31 मार्च, 2021 को समाप्त वर्ष के लिए पांच रुपये के प्रति शेयर के लिए 200 प्रतिशत यानी 10 रुपये के लाभांश की सिफारिश की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम