लाइव न्यूज़ :

महामारी प्रबंधन में पूर्वोत्तर राज्य, उत्तर प्रदेश, बिहार अव्वल: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 7, 2020 23:48 IST

Open in App

मुंबई, सात दिसंबर पूर्वोत्तर राज्यों और बीमारू राज्यों में अग्रणी मानी जाने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्य महामारी को नियंत्रित करने व इसका प्रबंधन करने में अव्वल रहे हैं। जबकि महाराष्ट्र, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्य इस मामले में काफी पीछे रहे हैं। एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

एसबीआई रिसर्च ने अप्रैल से नवंबर के दौरान संक्रमण की मासिक संख्या का विश्लेषण कर यह निष्कर्ष जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार, संक्रमण की कुल वास्तविक संख्या इस दौरान 94.63 लाख रही। यह 99.29 लाख की अनुमानित संख्या से 4.66 लाख कम है। इससे पता चलता है कि हमने महामारी को नियंत्रित करने में अच्छा प्रदर्शन किया है।

राज्यों की वरीयता सूची महामारी प्रबंधन में प्रदर्शन, वृहद मानकों (वित्तीय मानक व खुदरा मुद्रास्फीति) तथा विभिन्न केंद्रीय योजनाओं में उनके प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गयी है। महामारी प्रबंधन का आकलन करने के लिये मुख्य तौर पर चार संकेतकों का सहारा लिया गया है। इनमें संक्रमण की अनुमानित संख्या व वास्तविक संख्या का अंतर, आंकड़े कम करके दिखाये जाने की संभाव्यता, उबरने की दर और मृत्यु दर शामिल है।

आकलन से पता चला है कि इस सूची में पूर्वोत्तर क्षेत्र सबसे ऊपर रहा है। इसके बाद बिहार और उत्तर प्रदेश का स्थान रहा है। हालांकि, इस सूची में राजस्थान, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश सबसे नीचे हैं।

दूसरे, वृहद संकेतकों के लिये राज्यों के बजट अनुमान की तुलना में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह में कमी, बाजार से उधार और खुदरा मुद्रास्फीति का इस्तेमाल किया गया। इन पैमानों पर पूर्वोत्तर, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश अग्रणी रहे, जबकि बिहार, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल नीचे रहे।

तीसरे, केंद्रीय योजनाओं को लागू करने के पैमाने में उत्तर प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र शीर्ष पर रहे। जबकि गोवा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ इस मामले में फिसड्डी रहे। केन्द्रीय योजनाओं के लिये एक राष्ट्र एक राशन कार्ड, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री सम्मान, आपात रिण सुविधा गारंटी योजना और पीएमएवाई इन पांच योजनाओं के क्रियान्वयन पर गौर किया गया।

रिपोर्ट में कहा गया कि इन तीनों पैमानों पर किये गये प्रदर्शन को मिला दिया जाये तो पूर्वोत्तर राज्य सबसे शीर्ष पर रहे हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ अग्रणी रहे हैं जबकि पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश सबसे नीचे रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और गोवा जैसे राज्यों ने महामारी के प्रबंधन में खराब प्रदर्शन किया है। इन राज्यों में संक्रमित मामलों की वास्तविक संख्या अनुमान से अधिक रही। वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और झारखंड ने महामारी का अच्छे से प्रदर्शन किया। इन राज्यों में वास्तविक मामले अनुमान की तुलना में कम रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?