लाइव न्यूज़ :

रसोई गैस सिलेंडर और हुआ महंगा, जानिए अब क्या है कीमत?

By भाषा | Updated: April 2, 2019 08:53 IST

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बेचे जाने वाले केरोसिन के दाम भी मामूली बढ़कर 32.24 रुपए से 32.54 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की मूल्य के बारे में जारी अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में एटीएफ की दर में 1.07 प्रतिशत या 677.1 रुपए प्रति किलोलीटर की वृद्धि की गई है.

Open in App

नए वित्त वर्ष के पहले ही दिन रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है. तेल कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की कीमत में 5 रुपए की बढ़ोतरी की है. इससे राष्ट्रीय राजधानी में 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 706.50 रुपए हो गई है. यह एक महीने के अंतर पर एलपीजी की दर में दूसरी वृद्धि है.1 मार्च को इसमें 42.5 रुपए की वृद्धि की गई थी. इसी के साथ विमान ईंधन (एटीएफ) के दाम में 1 प्रतिशत की वृद्धि की गई. वैश्विक स्तर पर कीमतों में वृद्धि के बाद लगातार दूसरे महीने विमान ईंधन महंगा हुआ है. इससे नकदी संकट झेल रही विमानन कंपनियों की परेशानी और बढ़ेगी. साथ ही हवाई सफर महंगा हो सकता है.सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बेचे जाने वाले केरोसिन के दाम भी मामूली बढ़कर 32.24 रुपए से 32.54 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की मूल्य के बारे में जारी अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में एटीएफ की दर में 1.07 प्रतिशत या 677.1 रुपए प्रति किलोलीटर की वृद्धि की गई है.इस वृद्धि के बाद यहां एटीएफ के दाम 63472.22 रुपए प्रति किलोलीटर हो गए है. इससे पहले 1 मार्च को एटीएफ का मूल्य 8.1 प्रतिशत (4,734.15 रुपए ) बढ़ा था. ग्राहकों को एक साल में 12 सिलेंडर सब्सिडी वाली कीमतों पर मिलते हैं. इससे अधिक उन्हें बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर लेना पड़ता है. सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 495.86 रुपए प्रति सिलेंडर है. इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है.

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित