लाइव न्यूज़ :

गैर-जीवन बीमा कंपनियों की सितंबर में प्रीमियम से आय 28% बढ़कर 24,563 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: October 15, 2019 18:03 IST

इरडा के आंकड़ों के मुताबिक , गैर - जीवन बीमा क्षेत्र की 34 कंपनियों में से 25 साधारण बीमा कंपनियों की सितंबर में प्रीमियम से आय 39.3 प्रतिशत बढ़कर 20,145.46 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की इसी अवधि में इन कंपनियों की प्रीमियम से आय 14,463.60 करोड़ रुपये थी।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनियों की सितंबर 2018 में प्रीमियम से कुल आय 19,141.65 करोड़ रुपये रही थी। अप्रैल - सितंबर 2019-20 के दौरान प्रीमियम से आय 17.23 प्रतिशत बढ़कर 95,978.99 करोड़ रुपये हो गयी।

गैर - जीवन बीमा कंपनियों की सितंबर में प्रीमियम से आय 28.3 प्रतिशत बढ़कर 24,563.24 करोड़ रुपये हो गई। भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) के हालिया आकंड़ों में यह जानकारी दी गयी है। इन कंपनियों की सितंबर 2018 में प्रीमियम से कुल आय 19,141.65 करोड़ रुपये रही थी।

इरडा के आंकड़ों के मुताबिक , गैर - जीवन बीमा क्षेत्र की 34 कंपनियों में से 25 साधारण बीमा कंपनियों की सितंबर में प्रीमियम से आय 39.3 प्रतिशत बढ़कर 20,145.46 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की इसी अवधि में इन कंपनियों की प्रीमियम से आय 14,463.60 करोड़ रुपये थी।

निजी क्षेत्र की सात एकल स्वास्थ्य बीमा कंपनियों की प्रीमियम से आय सितंबर में 21.6 प्रतिशत बढ़कर 1,115.75 करोड़ रुपये हो गयी। इसके मुकाबले 2018 में इसी महीने यह आंकड़ा 917.38 करोड़ रुपये था। सार्वजनिक क्षेत्र की विशेष बीमा कारोबार करने वाली - भारतीय कृषि बीमा कंपनी और ईसीजीसी की प्रीमियम से आय 12.2 प्रतिशत गिरकर 3,302.02 करोड़ रुपये रह गई , जो कि सितंबर 2018 में 3,760.67 करोड़ रुपये थी।

इसी प्रकार , गैर - जीवन बीमा कंपनियों की चालू वित्त वर्ष में अप्रैल - सितंबर 2019-20 के दौरान प्रीमियम से आय 17.23 प्रतिशत बढ़कर 95,978.99 करोड़ रुपये हो गयी। समीक्षाधीन अवधि में 25 सामान्य बीमा कंपनियों की प्रीमियम से आय 16.84 प्रतिशत बढ़कर 82,802.51 करोड़ रुपये हो गई जबकि सात स्वास्थ्य बीमा कंपनियों ने 6,096.98 करोड़ रुपये का प्रीमियम जुटाया। सार्वजनिक क्षेत्र की विशेष बीमा कारोबार करने वाली दोनों कंपनियों की अप्रैल - सितंबर 2019-20 में प्रीमियम से आय 8.5 प्रतिशत बढ़कर 7,079.50 करोड़ रुपये रही। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम