लाइव न्यूज़ :

गैर-बासमती चावल का निर्यात जनवरी तक 26,058 करोड़ रुपये तक पहुंचा

By भाषा | Updated: March 4, 2021 20:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मार्च देश से गैर- बासमती चालव का निर्यात 2020-21 के पहले दस महीनों अप्रैल-जनवरी के दौरान 26,058 करोड़ रुपये का रहा। इससे पिछले वर्ष इसी दौरान इसका निर्यात 11,543 करोड़ रुपये रहा था।

कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के चेयरमैन एम अंगमुतू ने बृहस्तपतिवार को बताया कि चावल निर्यात को सुचार रूप से करने के लिए माल की स्वच्छता तथा शुद्धता को सुनिश्चित करने के अनेक उपाय किए गए हैं।

वाणिज्य मंत्रालय ने बताया कि अप्रैल-जनवरी 2020-21 में गैर-बासमती चालव में जोरदार तेजी दिखी। इस तरह के चावल का निर्यात इस दौरान 26,058 करोड़ रुपये (3.51 अरब डालर) के बराबर रहा। वर्ष 2019-20 में इसी दौरान यह निर्यात 11,543 करोड़ रुपये (1.63) अरब डालर का था।

वाणिज्य मंत्रालय ने बताया कि भारत से लाल चावल का अमेरिका को निर्यात शुरू हो गया है। इसकी पहली खेप बृहस्पतिवार को रवाना की गयी। इस तरह के धान की खेती खास कर असम में ब्रह्मपुत्र घाटी में होती है। इसमें रसायनों का प्रयोग नहीं किया जाता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख