लाइव न्यूज़ :

Noida Metro Rail Corporation UPI: झंझट खत्म, टिकट खरीदने के लिए खुले पैसे नहीं तो यूपीआई से खरीद कर यात्रा कीजिए, जानें प्रोसेस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2023 14:01 IST

Noida Metro Rail Corporation UPI: अधिकारी ने कहा, “नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो कॉरिडोर के सभी स्टेशनों पर काउंटरों से टिकट खरीदने के लिए यूपीआई सुविधा अब शुरू हो गई है।”

Open in App
ठळक मुद्दे29.7 किलोमीटर लंबी इस लाइन पर 21 स्टेशन पड़ते हैं। एक्वा लाइन गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहरों को जोड़ती है।ग्राहक सेवा केंद्र पर एनएमआरसी स्मार्ट कार्ड का उपयोग सामान्य रूप से जारी रहेगा।

Noida Metro Rail Corporation UPI: नोएडा मेट्रो में यात्रा करने वाले जिन यात्रियों के पास टिकट खरीदने के लिए खुले पैसे नहीं हैं, वे अब रेल नेटवर्क के सभी स्टेशनों पर यूपीआई भुगतान सुविधा का उपयोग करके परेशानी से बच सकते हैं।

नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) के प्रबंध निदेशक लोकेश एम. ने बृहस्पतिवार को सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन पर यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) भुगतान सुविधा की शुरुआत की। एनएमआरसी के एक अधिकारी ने कहा, “नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो कॉरिडोर के सभी स्टेशनों पर काउंटरों से टिकट खरीदने के लिए यूपीआई सुविधा अब शुरू हो गई है।”

अधिकारी ने कहा कि काउंटर पर टिकट खरीदने के लिए नकद, क्रेडिट और डेबिट कार्ड या स्टेशनों पर ग्राहक सेवा केंद्र पर एनएमआरसी स्मार्ट कार्ड का उपयोग सामान्य रूप से जारी रहेगा। नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहरों को जोड़ती है। 29.7 किलोमीटर लंबी इस लाइन पर 21 स्टेशन पड़ते हैं। 

एयरटेल पेमेंट्स बैंक का राजस्व 41 प्रतिशत बढ़कर 400 करोड़ रुपये

एयरटेल पेमेंट्स बैंक का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में राजस्व सालाना आधार पर 41 प्रतिशत बढ़कर 400 करोड़ रुपये रहा। भारती समूह की गैर-सूचीबद्ध कंपनी ने वास्तविक संख्या का खुलासा किए बिना कहा कि उसका लाभ सालाना आधार पर 143 प्रतिशत बढ़ा है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘ ऐसा पहली बार हुआ है जब बैंक का राजस्व पहली तिमाही में 400 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 41 प्रतिशत बढ़ा है। वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में बैंक का लाभ सालाना आधार पर 143 प्रतिशत बढ़ा।’’ एयरटेल पेमेंट्स बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनुब्रत बिस्वास ने कहा, ‘‘ पहली बार हमारा राजस्व 400 करोड़ रुपये रहा। ’’

टॅग्स :नॉएडामेट्रोNoida Authorityनोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित