लाइव न्यूज़ :

नोएडा प्राधिकरण ने बकाया नहीं मिलने पर वेब समूह को आवंटित जमीन वापस ली

By भाषा | Updated: March 10, 2021 23:41 IST

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 10 मार्च नोएडा प्राधिकरण ने बुधवार को कहा कि उसने रीयल एस्टेट डेवलपर वेव समूह से 1.08 लाख वर्ग मीटर वाणिज्यिक भूमि को वापस ले लिया है। कंपनी द्वारा प्राधिकरण का 2,500 करोड़ रुपये का बकाया नहीं चुकाये जाने के कारण यह भूमि वापस ली गई है।

समूह ने नोएडा प्राधिकरण की इस कार्रवाई को ‘अवैध’ और ‘जोर जबर्दस्ती’ वाला बताया और कहा कि वह मामले में प्राधिकरण के खिलाफ ‘उचित कानूनी कार्रवाई’ करेगा।

नोएडा प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि समूह से जिस भूमि को वापस लिया गया है उसमें सेक्टर 25ए और सेक्टर 32 में दो इमारतें शामिल हैं। इसमें 43 मंजिला ढांचा भी शामिल है। इसके अलावा खाली जमीन भी शामिल है।

वेव मेगा सिटी सेंटर को 2011 में 6.18 लाख वर्ग मीटर वाणिज्यिक भूमि आवंटित की गई थी। इसके साथ ही समूह को 1.08 लाख वर्ग मीटर का अतिरिक्त भू आवंटन भी किया गया था। जो कि इस साल 11 फरवरी को निरस्त कर दिया गया।

प्राधिकरण ने कहा, ‘‘इस अतिरिक्त 1.08 लाख वर्ग मीटर जमीन को वापस ले लिया गया है। इसमें 63,568 वर्गमीटर खुली जमीन है जबकि 44,853 वर्गमीटर जमीन ऐसी है जिसपर ढांचा खड़ा है। इस जमीन पर दो इमारतें हैं। एक 43 मंजिला इमारत है और अन्य में तीन से 10 मंजिला ढांचा खड़ा है। इन दोनों इमारतों को सील कर दिया गया है।

नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु महेश्वरी ने पीटीआई- भाषा से कहा कि रियल एस्टेट कंपनी पर प्राधिकरण का करीब 2,500 करोड़ रुपये का बकाया है। यह बकाया जमीन और पट्टा किराया का बकाया है जिसका भुगतान विभिन्न चरणों में किया जाना था।

बहरहाल, वेब समूह ने प्राधिकरण के इस कदम को जोर जबर्दस्ती वाली अवैध कार्रवाई बताया है और कहा कि इससे उसके संबंधित पक्षों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी