लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में चावल खरीद में कोई समस्या नहीं, राज्य सरकार को किसानों को गुमराह नहीं करना चाहिए: गोयल

By भाषा | Updated: December 21, 2021 23:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर केंद्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि तेलंगाना में ‘कच्चे चावल’ की खरीद में "कोई समस्या नहीं" है और इसकी खरीद काफी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को किसानों को "भ्रमित" नहीं करना चाहिये। राज्य में धान खरीद में देरी को लेकर किसानों के राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन के एक दिन बाद उन्होंने यह बात कही।

हालांकि, हल्के उबले चावल की खरीद के मामले में, मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने खुद अक्टूबर 2021 में प्रतिबद्धता जताी थी कि कि वह भविष्य में केंद्रीय पूल में हल्के किस्म के चावल नहीं पहुंचाएगी।

उन्होंने एक बयान में कहा कि इसके अलावा, तेलंगाना सरकार ने अभी तक केंद्रीय पूल में पिछले साल के रबी सत्र के दौरान खरीदे गए लगभग 27 लाख टन चावल की आपूर्ति नहीं की है, जिसमें 14 लाख टन उबले चावल और बाकी 13 लाख टन कच्चे चावल शामिल हैं।

केंद्र ने बार-बार राज्य सरकार को चावल की डिलीवरी के लिए समय विस्तार दिया था।

मंत्री ने कहा, "तेलंगाना सरकार को समझौते के अनुसार पिछले साल के रबी सत्र में उगाए गए चावल की सहमत मात्रा की आपूर्ति जल्दी करनी चाहिए और राज्य में किसानों को गुमराह नहीं करना चाहिए।"

गोयल ने आगे कहा कि कच्चे चावल की खरीद में "कोई समस्या नहीं" है और सरकारी उपक्रम, भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने राज्य से काफी खरीद की है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने तेलंगाना सहित पूरे देश में किसानों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

तेलंगाना में किसानों ने धान की खरीद में देरी को लेकर सोमवार को पूरे राज्य में एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?