लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में बिजली की कमी के कारण कोई कटौती नहीं: विद्युत मंत्रालय

By भाषा | Updated: October 13, 2021 11:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर विद्युत मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में बिजली की कमी के कारण कोई कटौती नहीं हुई है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "दिल्ली में विद्युत वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) से मिली जानकारी के मुताबिक, बिजली की कमी के कारण बिजली की कोई कटौती नहीं हुई, क्योंकि उन्हें जरूरी मात्रा में बिजली की आपूर्ति की गयी थी।"

इसमें कहा गया कि 11 अक्टूबर, 2021 को दिल्ली की अधिकतम मांग 4,683 मेगावाट (अधिकतम) और 101.9 एमयू (ऊर्जा) थी।

दिल्ली में बिजली आपूर्ति से जुड़ी एक फैक्टशीट के अनुसार 26 सितंबर से 11 अक्टूबर तक शहर में बिजली की कोई कमी नहीं थी।

बयान के मुताबिक, 11 अक्टूबर को दिल्ली में 101.1 एमयू की जरूरत के मुकाबले 101.9 एमयू (दस लाख यूनिट) बिजली उपलब्ध थी।

इसमें कहा गया कि 26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक दिल्ली में ऊर्जा की जरूरत और उपलब्धता समान थी। वहीं सोमवार को बिजली की उपलब्धता जरूरत से अधिक रही।

इससे यह भी पता चला कि इस अवधि के दौरान बिजली की अधिकतम मांग और अधिकतम बिजली की मांग की पूर्ति (आपूर्ति) भी समान रही।

आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में डिस्कॉम ने उन्हें उपलब्ध करायी गयी बिजली से कम बिजली ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी