लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में बिजली की कमी के कारण कोई कटौती नहीं: विद्युत मंत्रालय

By भाषा | Updated: October 13, 2021 21:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में बिजली की कमी के कारण कोई कटौती नहीं हुई है। बिजलीघरों को कोयला आपूर्ति को लेकर चिंता के बीच मंत्रालय ने यह कहा है।

मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजधानी में बिजली की स्थिति के बारे में तथ्य जारी करते हुए कहा कि दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 12 अक्टूबर को 4,707 मेगावॉट और 10.15 करोड़ यूनिट रही।

बयान के अनुसार, ‘‘दिल्ली की वितरण कंपनियों से मिली सूचना के अनुसार बिजली की कमी के कारण कोई कटौती नहीं हुई, क्योंकि उन्हें जरूरी मात्रा में ऊर्जा की आपूर्ति की गयी थी।’’

मंत्रालय ने जो तथ्य उपलब्ध कराये हैं, उसके अनुसार शहर में 27 सितंबर से 12 अक्टूबर के बीच बिजली की कोई कमी नहीं रही।

दिल्ली में 12 अक्टूबर को 10.15 करोड़ यूनिट की जरूरत के अनुसार 10.15 करोड़ बिजली उपलब्ध रही।

मंत्रालय के अनुसार, ऊर्जा की उपलब्धता 11 अक्टूबर को जरूरत से अधिक रही। उस दिन जहां जरूरत 10.11 करोड़ यूनिट थी, वहीं उपलब्धता 10.19 करोड़ यूनिट थी।

इससे यह भी पता चलता है कि इस अवधि में बिजली की अधिकतम मांग और आपूर्ति समान बनी रही। बिजली वितरण कंपनियों ने दिल्ली में उनके लिये उपलब्ध बिजली की तुलना में कम ऊर्जा ली।

आंकड़े के अनुसार, एनटीपीसी के संयंत्रों (कोयला) ने टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लि. (डीडीएल) को 1.749 करोड़ यूनिट बिजली की पेशकश की जबकि आवंटन 1.903 करोड़ यूनिट का था। लेकिन टाटा पावर डीडीएल ने 1.691 करोड़ यूनिट बिजली ली। यह एनटीपीसी द्वारा उपलब्ध बिजली का 96.64 प्रतिशत है।

इसी प्रकार, दामोदर घाटी निगम और एनटीपीसी (गैस) ने दिल्ली में वितरण कंपनियों द्वारा ली गयी बिजली की तुलना में उतनी या उससे अधिक बिजली उपलब्ध करायी।

दिल्ली की दो अन्य वितरण कंपनियां बीएसईएस राजधानी पावर लि. और बीएसईएस यमुना पावर लि. हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?