लाइव न्यूज़ :

फिलहाल बड़े विलय एवं अधिग्रहण की योजना नहीं : स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज

By भाषा | Updated: October 31, 2021 14:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज लि. (एसटीएल) अभी सक्रिय तरीके से बड़े विलय एवं अधिग्रहण (एमएंडए) की तैयारी नहीं कर रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बात कही।

हालांकि, कंपनी ने कहा है कि यदि किसी ‘विशिष्ट क्षमता’ को लेकर अधिग्रहण का अवसर मिलता है, तो वह उस पर विचार कर सकती है।

स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) मिहिर मोदी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘अभी हमने अपने पोर्टफोलियो में अंतर को भर लिया है। फिलहाल हमारी बड़े और उल्लेखनीय अधिग्रहणों पर नजर नहीं है।’’

कंपनी ने हाल में नेटवर्क एकीकरण कंपनी क्लियरकॉम ग्रुप और इटली की ऑप्टिकल इंटरकनेक्ट प्रोडक्ट कंपनी ऑप्टोटेक का अधिग्रहण किया है।

मोदी ने कहा, ‘‘यदि कोई विशिष्ट क्षमता से जुड़ा अवसर आता है, तो हम उस पर विचार कर सकते हैं।’’

पिछले साल कंपनी ने घोषणा की थी कि वह 2.9 करोड़ यूरो (250 करोड़ रुपये) के उपक्रम मूल्य पर ऑप्टोटेक का अधिग्रहण करेगी। इस साल जुलाई में कंपनी ने 160 करोड़ रुपये के उपक्रम मूल्य पर क्लियरकॉम ग्रुप का अधिग्रहण करने की घोषणा की थी।

सितंबर तिमाही में स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज का सालाना आधार पर एकीकृत शुद्ध लाभ 81 प्रतिशत बढ़कर 106 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। तिमाही के दौरान कंपनी की आय 30 प्रतिशत बढ़कर 1,508 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम