लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के बजट में कोई नया कर नहीं, 910 करोड़ रुपये की राहतें दी गई

By भाषा | Updated: February 24, 2021 14:49 IST

Open in App

जयपुर, 24 फरवरी राजस्थान सरकार के वित्त वर्ष 2021- 22 के बजट में किसी नये कर का प्रस्ताव नहीं किया गया है जबकि विभिन्न छूट के जरिए कुल 910 करोड़ रुपये की राहत प्रदान करने की घोषणा की गई है। बजट में 2021 -22 में 23,750.04 करोड़ रुपये के राजस्व घाटे का अनुमान रखा गया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को राज्य विधानसभा में बजट पेश करते हुए यह घोषणा की। गहलोत के पास वित्त विभाग भी है। उन्होंने बजट भाषण में कहा, 'मुझे अहसास है कि कोरोना महामारी के कारण समाज के सभी वर्गों को आर्थिक हानि हुई है इसलिए बजट में कोई भी नया कर नहीं लगाया गया है बल्कि इस कोरोना काल में लगभग 910 करोड़ रुपये की राहत प्रदान की गयी है।'

बजट में 2021 -22 में 23,750.04 करोड़ रुपये के राजस्व घाटे का अनुमान लगाया गया है। वित्त वर्ष 2021 -22 के लिए बजट अनुमानों का संक्षिप्त विवरण पेश करते हुए गहलोत ने कहा कि इस दौरान राजस्व प्राप्तियां 1,84,330.13 करोड़ रुपये, राजस्व व्यय 2,08,080.17 करोड़ रुपये व राजस्व घाटा 23,750.04 करोड़ रुपये रहना अनुमानित है।

वहीं चालू वित्त वर्ष 2020 -21 के लिए संशोधित अनुमान पेश करते हुए उन्होंने कहा कि इस दौरान राजस्व प्राप्तियां 1,47,980.19 करोड़ रुपये, राजस्व व्यय 1,89,701.80 करोड़ रुपये जबकि राजस्व घाटा 41,721.61 करोड़ रुपये रहने का अनुमा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें