लाइव न्यूज़ :

एनआईसी की ईमेल प्रणाली पर कोई साइबर हमला नहीं हुआ: सरकार

By भाषा | Updated: June 13, 2021 21:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जून सरकार ने रविवार को कहा कि उसकी ईमेल प्रणाली पर कोई साइबर हमला नहीं हुआ है जिसका नेशनल इंफोर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) रखरखाव करता है।

इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में इस तरह की एक खबर को खारिज करते हुए कहा गया कि ईमेल प्रणाली "पूरी तरह से सुरक्षित है।"

खबर में दावा किया गया था कि एयर इंडिया, बिग बास्केट और डोमिनोज जैसे संगठनों के डेटा में सेंध लगने से एनआईसी के ईमेल खाते और पासवर्ड हैकर के पास चले गए हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया, "इसे देखते हुए यह साफ करना जरूरी है कि भारत सरकार की उस ईमेल प्रणाली पर कोई साइबर हमला नहीं हुआ जिसका एनआईसी रखरखाव करता है। ईमेल प्रणाली पूरी तरह से सुरक्षित है।"

इसमें यह भी कहा गया कि बाहरी पोर्टल पर साइबर हमले से सरकार की ईमेल सेवा के उपयोगकर्ताओं पर शायद कोई असर न पड़े और असर तभी पड़ेगा अगर उपयोगकर्ताओं ने इन पोर्टल पर अपने आधिकारिक ईमेल पते और उसी पासवर्ड का इस्तेमाल किया हो जो सरकारी ईमेल खाते से जुड़ा है।

विज्ञप्ति के अनुसार एनआईसी ईमेल प्रणाली में टू-फैक्टर ऑथेंटिफिकेशन और 90 दिनों के भीतर पासवर्ड बदलने जैसे कई सुरक्षा उपाए किए गए हैं। साथ ही एनआईसी ईमेल का पासवर्ड बदलने के लिए मोबाइल ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) की जरूरत होती है और गलत मोबाइल ओटीपी डालने पर पासवर्ड बदलना संभव नहीं होगा।

इसमें कहा गया कि एनआईसी समय-समय पर जागरुकता अभियान चलाता है और उपयोगकर्ताओं को संभावित खतरों एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल की जानकारी देता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार