लाइव न्यूज़ :

एनएमडीसी का जनवरी में लौह अयस्क का रिकार्ड उत्पादन, 16.7 प्रतिशत बढ़कर 38.6 लाख टन रहा

By भाषा | Updated: February 3, 2021 20:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन फरवरी सार्वजनिक क्षेत्र की खनन कंपनी एनएमडीसी ने बुधवार को कहा कि इस साल जनवरी में उसका लौह अयस्क उत्पादन सालाना आधार पर 16.7 प्रतिशत बढ़कर रिकार्ड 38.6 लाख टन रहा। पिछले साल इसी माह में कंपनी का लौह अयस्क उत्पादन 33.1 लाख टन था।

देश की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसका इस बार जनवरी में का उत्पादन अब तक का सबसे ऊंचा मासिक उत्पादन है। 31 जनवरी को कंपनी ने 1.65 लाख टन का उत्‍पादन किया जो इस वर्ष एक दिन का सबसे अधिक उत्‍पादन है।

बयान के अनुसार लौह अयस्‍क की उसकी बिक्री जनवरी 2021 में 37.4 लाख टन रही जो इससे पूर्व वर्ष 2020 के इसी माह में 29.6 लाख टन की बिक्री से 26.4 प्रतिशत अधिक है।

नवरत्न कंपनी का लौह अयस्‍क का उत्‍पादन चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-जनवरी के दौरान 2.566 करोड़ टन रहा है। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि के उत्पादन के लगभग समान है। बयान में कहा गया है कि आलोच्य अवधि में लौह अयस्‍क की बिक्री 2.601 करोड़ टन रही जो इस वर्ष कोविड-19 से जुड़ी पाबंदियों के बावजूद पिछले वर्ष की इसी अवधि से कुछ अधिक है।

एनएमडीसी के प्रदर्शन के बारे में कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सुमित देब ने कहा, ‘एनएमडीसी उद्योग में अपने नेतृत्‍व को बनाए रखने तथा उसमें वृद्धि करने की राह पर है। हमने 2020 के संकटकाल के दौरान उल्‍लेखनीय प्रदर्शन किया है तथा आधुनिक प्रक्रियाओं के कार्यान्‍वयन के साथ हमें विश्‍वास है कि हम इससे भी बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे...।’’ उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों को वर्ष के प्रारंभ में इस प्रकार के अच्‍छे प्रदर्शन के लिए बधाई भी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?