लाइव न्यूज़ :

एनएमडीसी बिक्री पेशकश: संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में पहले दिन दो गुना से अधिक आवेदन

By भाषा | Updated: July 6, 2021 19:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जुलाई सरकार की एनएमडीसी में सात प्रतिशत शेयर बिक्री को मंगलवार को पहले दिन अच्छी प्रतिक्रिया मिली। संस्थागत निवेशकों ने कुल 3,700 करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां लगायी है।

संस्थागत निवेशकों के लिये 10.55 करोड़ से अधिक शेयर बिक्री पेशकश के तहत रखे गये हैं जबकि बोलियां 22.55 करोड़ शेयर के लिये आयी। यह कुल पेशकश का 2.14 गुना है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार सांकेतिक मूल्य 166.46 पर संस्थागत निवेशकों की कुल बोलियां 3,753 करोड़ रुपये से अधिक है।

खुदरा निवेशकों के लिये बिक्री पेशकश बुधवार को खुलेगी।

सरकार 165 रुपये के न्यूनतम मूल्य पर सार्वजनिक क्षेत्र की खनन कंपनी एनमडीसी में 21.95 करोड़ शेयर या 7.49 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच रही है।

इस शेयर बिक्री से सरकारी खजाने को 3,700 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।

एनएमडीसी का शेयर बीएसई में 3.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 169.65 पर बंद हुआ।

सरकार की फिलहाल एनएमडीसी में 68.29 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

सरकार ने चालू वित्त वर्ष में विनिवेश से 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। अबतक एक्सिस बैंक में एसयूयूटीआई (स्पेशिफाइड अंडरटेकिंग ऑफ द यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया) हिस्सेदारी बिक्री के जरिये 3,994 करोड़ रुपये जुटाये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस