लाइव न्यूज़ :

एनएमडीसी का उत्पादन अप्रैल में बढ़कर 31.3 लाख टन, बिक्री 30.9 लाख टन

By भाषा | Updated: May 3, 2021 14:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मई सरकारी स्वामित्व वाली खनन कंपनी एनएमडीसी ने सोमवार को कहा कि उसका लौह अयस्क उत्पादन अप्रैल 2021 में 74 प्रतिशत बढ़कर 31.3 लाख टन हो गया।

एनएमडीसी ने शेयर बाजार को बताया कि कंपनी ने अप्रैल 2020 में 18 लाख टन लौह अयस्क का उत्पादन किया था।

समीक्षाधीन महीने में एनएमडीसी ने बिक्री में भी जोरदार वृद्धि दर्ज की। उसकी बिक्री अप्रैल 2021 में 30.9 लाख टन रही, जो पिछले साल इसी महीने में 13.8 लाख टन थी।

इस्पात मंत्रालय के तहत आने वाला एनएमडीसी (राष्ट्रीय खनिज विकास निगम), भारत का सबसे बड़ा लौह अयस्क उत्पादक है, जो वर्तमान में छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में स्थित अपनी तीन पूरी तरह से मैकेनाइज्ड खदानों से सालाना लगभग 3.5 करोड़ टन लौह अयस्क का उत्पादन कर रहा है।

इसके अलावा कंपनी तांबा, रॉक फॉस्फेट, लाइम स्टोन, डोलोमाइट और जिप्सम जैसे अन्य खनिजों के खोज कार्यो में भी शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम