लाइव न्यूज़ :

एनएमडीसी कर्मचारियों ने नगरनार इस्पात संयंत्र के अलग होने, सरकारी हिस्सेदारी बेचने का विरोध किया

By भाषा | Updated: November 17, 2021 18:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर एनएमडीसी के कार्यकर्ताओं ने नगरनार इस्पात संयंत्र के अलग होने और कंपनी में सरकारी हिस्सेदारी बेचने के खिलाफ बुधवार को नयी दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दिया।

नगरनार स्टील प्लांट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संत राम सेठिया ने कहा, ‘‘हम कल भी विरोध प्रदर्शन करेंगे। हम इस संबंध में श्रम मंत्री को एक अभ्यावेदन देंगे।’’

एनएमडीसी संचालित खदानों में कामगारों का प्रतिनिधित्व करने वाले एनएमडीसी संयुक्त खदान मजदूर संघ के सचिव राजेश संधू ने कहा कि कंपनी के 200 से अधिक कर्मचारी दो दिवसीय विरोध प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय राजधानी में एकत्र हुए हैं।

संधू ने कहा, ‘‘हम कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी बेचने के खिलाफ हैं। अगर यह जारी रहा, तो एक दिन कंपनी का निजीकरण कर दिया जाएगा।’’

मजदूर छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से आए हैं।

इस्पात मंत्रालय के अधीन एनएमडीसी देश की सबसे बड़ी लौह अयस्क खनन कंपनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी