लाइव न्यूज़ :

एनएमडीसी के कर्मचारी नगरनार इस्पात संयंत्र को अलग करने के फैसले के खिलाफ

By भाषा | Updated: November 21, 2021 13:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएमडीसी के कर्मचारियों ने सरकार से छत्तीसगढ़ में बस्तर के पास फर्म के निर्माणाधीन नगरनार इस्पात संयंत्र (एनएसपी) को अलग करने के फैसले की ‘दोबारा समीक्षा’ करने का अनुरोध किया है।

नगरनार संयंत्र के कर्मचारियों की यूनियन के अध्यक्ष संत राम सेठिया ने बताया कि इस संबंध में अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) ने एनएमडीसी कर्मचारियों की ओर से केंद्रीय इस्पात मंत्री राम चंद्र प्रसाद सिंह और श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखा है।

एटक की ओर से 17 नवंबर को लिखे पत्र में सरकार से बस्तर के लोगों के हित में इस मामले की दोबारा समीक्षा की मांग की गई है। पत्र में कहा गया है, ‘‘बेरोजगार युवा, विशेष रूप से आदिवासी एनएमडीसी के इस संयंत्र के जल्द से जल्द चालू होने का इंतजार कर रहे हैं।’’

पत्र के अनुसार, कर्मचारियों ने कहा है कि वे 23,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से स्थापित किए जा रहे एनएसपी को एनएमडीसी से अलग करने का विरोध करते हैं। संयंत्र के स्तर पर इस मामले में पहले से भारी विरोध हो रहा है। नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के आदिवासी सबसे अधिक विरोध कर रहे हैं।

एनएमडीसी द्वारा संचालित खानों में श्रमिकों का प्रतिनिधित्व करने वाले एनएमडीसी संयुक्त खादान मजदूर संघ के सचिव राजेश संधू ने कहा कि छत्तीसगढ़ के स्थानीय लोगों के हित में सरकार को इस इकाई को अलग करने के अपने फैसले पर फिर से विचार करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई