लाइव न्यूज़ :

नीति आयोग के अटल नवोन्मेष मिशन ने डसॉल्ट सिस्टम्स फाउंडेशन के साथ समझौता किया

By भाषा | Updated: April 14, 2021 19:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल नीति अयोग के अटल नवोन्मेष मिशन (एआईएम) ने बुधवार को देश में डिजिटल रूप से समृद्ध परिवेश उपलब्ध कराने और युवाओं में एसटीईएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) आधारित नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए डसॉल्ट सिस्टम्स फाउंडेशन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

आधिकारिक बयान के अनुसार अटल टिंकरिंग लैब्स (एटीएल), एआईएम के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है। इसने स्कूली बच्चों के बीच रचनात्मकता और कल्पनाशीलता को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इसमें कहा गया है, ‘‘डसॉल्ट सिस्टम्स फाउंडेशन 3 डी प्रौद्योगिकियों और ‘वर्चुअल यूनिवर्सेस’ के साथ भारत में शिक्षा और अनुसंधान के भविष्य को बदलने के लिए विशेष रूप से काम कर रही है। यह तीन प्रमुख क्षेत्रों- परियोजना आधारित, स्व-शिक्षा विषय, हैकाथॉन एवं चुनौतियां तथा अंतर-देशीय शैक्षिक सहयोग में एटीएल कार्यक्रम में योगदान देने के लिए तैयार है।’’

बयान के अनुसार एआईएम और डसॉल्ट सिस्टम्स फाउंडेशन संयुक्त रूप से स्कूली छात्रों के बीच दूसरे देशों के साथ विज्ञान/प्रौद्योगिकी आधारित खोजपूर्ण शिक्षण, कौशल और सांस्कृतिक संवाद को प्रोत्साहित करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम