लाइव न्यूज़ :

नीति आयोग सार्वजनिक उपक्रमों की संपत्ति बाजार पर चढ़ाने को लेकर सौदा सलाहकारों की समिति बनाएगा

By भाषा | Updated: March 23, 2021 22:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मार्च नीति आयोग ने सार्वजनिक उपक्रमों की संपत्ति को बाजार पर चढ़ाने (बिक्री या पट्टे पर देना) और विनिवेश प्रकिया को आगे बढ़ाने के लिये सौदा सलाहकारों की समिति बनाने का निर्णय किया है।

इस संदर्भ में नीति आयोग ने पात्र इकाइयों से अनुरोध प्रस्ताव (आरएफपी) आमंत्रित किये हैं।

आरएफपी दस्तावेज में कहा गया है, ‘‘संपत्तियों को बाजार पर चढ़ाने का मकसद उसे पूर्व निर्धारित अवधि तक परिचालन अधिकार, उसे बनाये रखने तथा ऐसी महत्वपूर्ण संपत्तियों से राजस्व अर्जित करने के एवज में दीर्घकालीन निजी निवेश आकर्षित करना है।’’

नीति आयोग ने विनिवेश के लिये संभावित सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की पहचान और उसे अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचाने को लेकर राज्य सरकारों को समर्थन देने का भी विचार किया है।

आरएफपी दस्तावेज के अनुसार आयोग ने संपत्तियों को बजार पर चढ़ाने/विनिवेश प्रक्रिया तथा सौदा परमार्श सेवा को लेकर वित्तीय सलाह देने के लिये परामर्शदाताओं का पैनल बनाने का निर्णय किया है।

अनुरोध प्रस्ताव में तीन श्रेणियों...पाइपलाइन परामर्शदाता (बाजार पर चढ़ाने और विनिवेश वाली प्रस्तावित संपत्तियां), संपत्तियों को बाजार पर चढ़ाने को लेकर परामर्शदाता तथा विनिवेश के लिये परामर्शदाता... में सलाहकारों की समिति बनाने की बात कही गयी है।

आयोग ने इसमें रूचि रखने वाली कंपनियों से एक श्रेणी में या एक से अधिक श्रेणी के लिये प्रस्ताव आमंत्रित किये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम