लाइव न्यूज़ :

नीति आयोग ने कोविड संकट से निपटने के राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों के उपायों पर पुस्तिका जारी की

By भाषा | Updated: November 25, 2020 20:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर नीति आयोग ने बुधवार को कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम और उसे फैलने से रोकने को लेकर राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशें में अपनायी गयी गतिविधियों की जानकारी देने को लेकर पुस्तिका जारी की।

नीति आयोग के सदस्य वी के पॉल और नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमिताभ कांत ने पुस्तिका जारी की।

कांत ने पुस्तिका की भूमिका में कहा, ‘‘हमें महामारी से निपटने के लिये वैóश्विक गतिविधियों से काफी कुछ सीखना है, लेकिन हमने जो वास्तव में तौर-तरीकों को अपनाया, उस पर भी गौर करना महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने लिखा है, ‘‘...इस प्रकार की सूचना, गतिविधियों के प्रसार से राज्य एक-दूसरे से सीखते हैं और उन्हें एक जैसी समस्या के समाधान के तलाशने में मदद मिलती है।’’

आयोग ने बयान में कहा कि उसने राज्यों से ई-मेल और टेलीफोन के जरिये उनसे उन गतिविधियों की जानकारी साझा करने का आग्रह किया जिसे वे कोविड-19 महामारी से निपटने और उसकी रोकथाम में उपयोगी और प्रभावी मानते हैं।

बयान के अनुसार पुस्तिका में गतिविधियों के बारे में जानकारी छह खंडों ...सार्वजनिक स्वास्थ्य और क्लिनिकल कदम, सरकारी प्रणाली, डिजिटल स्वास्थ्य, एकीकृत मॉडल, प्रवासियों और अन्य वंचित तबकों का कल्याण और अन्य गतिविधियों...में रखी गयी हैं।

बयान के अनुसार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा अपनायी गयी गतिविधियों में संक्रमित व्यक्तियों को पता लगाना, परीक्षण के लिये मोबाइल वैन का उपयोग तथा लोगों के घरों तक जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार