लाइव न्यूज़ :

नीति आयोग ने ‘इंडिया एनर्जी डैशबोर्ड’ का दूसरा संस्करण पेश किया

By भाषा | Updated: April 12, 2021 21:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल नीति आयोग ने सोमवार को ‘इंडिया एनर्जी डैशबोर्ड’ (आईईडी) का दूसरा संस्करण पेश किया। इस पहल का मकसद ऊर्जा से जुड़े सभी आंकड़े एक ही जगह पर उपलब्ध कराना है।

नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने आईईडी जारी करते हुए कहा कि यह देश के ऊर्जा से जुड़े सभी आंकड़ों को एक जगह लाने का प्रयास है।

उन्होंने कहा, ‘‘नवीकरणीय और कई अन्य नई ऊर्जा प्रौद्योगिकयों के आने से ऊर्जा आपूर्ति तथा मांग क्षेत्रों के बीच एक-दूसरे पर प्रभाव अब अधिक महत्वपूर्ण होते जा रहे हैं।’’

कुमार के अनुसार परिदृश्य के निर्माण का प्रयास महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत को सतत कल के लिये आज के अवसरों का उपयोग करने की जरूरत है।

इस अवसर पर नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने कहा कि लक्ष्य आंकड़े को सूचना में बदलना है और सूचना को गहन जानकारी में बदलना है ताकि उन लोगों को प्रेरित किया जा सके जो अंतर लाने की स्थति में हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम धीरे-धीरे ऐसे समय की ओर बढ़ रहे हैं, जहां बड़े स्तर पर आंकड़े एक शुरूआती बिंदु है... इसीलिए आईईडी का निरंतर विकास होगा और भारत में ऊर्जा संबंधी निर्णयों में यह महत्वपूर्ण धुरी का काम करेगा।’’

नीति आयोग के सदस्य वी के सारस्वत ने कहा कि बेहतर नियोजन और नीति क्रियान्वयन के लिये सभी ऊर्जा मंत्रालयों के बीच मजबूत मंत्री स्तरीय समन्वय जरूरी है।

उन्होंने कहा कि ऊर्जा आंकड़ों को लेकर व्यापक, खुला और मुक्त पहुंच की दिशा में आईईडी एक शुरूआती कदम है।

आधिकारिक बयान के अनुसार आईईडी अन्य आंकड़ों के साथ वित्त वर्ष 2005-06 से 2019-20 तक की अवधि के ‘टाइम सीरिज’ आंकड़े उपलब्ध कराएगा।

नीति अयोग ने ‘इंडिया एनर्जी डैशबोर्ड’ पहला संस्करण मई 2017 में पेश किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा