लाइव न्यूज़ :

नीता अंबानी ने महिलाओं के लिये पेश किया सोशल मीडिया मंच ‘हर सर्किल’

By भाषा | Updated: March 7, 2021 20:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मार्च रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता मुकेश अंबानी ने महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से रविवार को एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘हर सर्किल‘ पेश किया।

उन्होंने एक बयान में कहा कि ‘हर सर्किल’ को महिलाओं से जुड़ी सामग्रियों के लिये विशेष रूप से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह अपनी तरह का पहला डिजिटल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य महिलाओं का सशक्तिकरण और वैश्विक स्तर पर महिलाओं के उत्थान के लिये काम करना है। सहभागिता, नेटवर्किंग और आपसी सहयोग के लिये ‘हर सर्किल’ प्लेटफॉर्म महिलाओं को एक सुरक्षित माध्यम प्रदान करेगा।

नीता अंबानी ने कहा, “जब महिलाएं महिलाओं का ध्यान रखती हैं, तो अविश्वसनीय चीजें होती हैं। मैं अपने जीवन भर मजबूत महिलाओं से घिरी रही, जिनसे मैंने करुणा, लचीलापन और सकारात्मकता सीखी; और बदले में वही सीख मैंने दूसरों को देने का प्रयास किया। मैं 11 लड़कियों के परिवार में पली-बढ़ी, जहां मुझे खुद पर विश्वास करना सिखाया गया।’’

उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है कि हम हर सर्किल डॉट इन के माध्यम से लाखों महिलाओं के लिये समर्थन और एकजुटता का एक विस्तृत सर्किल बना सकते हैं, जिसमें हर महिला का स्वागत होगा। 24x7 वैश्विक नेटवर्किंग, डिजिटल क्रांति और सबके सहयोग से ‘हर सर्किल’ सभी संस्कृतियों, समुदायों और देशों की महिलाओं के विचारों तथा पहलों का स्वागत करेगा। समानता और सिस्टरहुड इसकी विशेषता होगी।’’

हर सर्किल, डेस्कटॉप और मोबाइल पर खुलने वाली वेबसाइट है। यह गूगल प्ले स्टोर और माई जियो ऐप स्टोर पर मुफ्त उपलब्ध है। हर सर्किल में यूजर्स फ्री रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अभी यह वेबसाइट अंग्रेजी में उपलब्ध है। बाद में अन्य भारतीय भाषाओं में इसे पेश किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें