लाइव न्यूज़ :

निसान जनवरी से अपने सभी वाहनों के दाम 5 प्रतिशत तक बढ़ाएगी

By भाषा | Updated: December 23, 2020 15:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर जापान की वाहन कंपनी निसान ने बुधवार को कहा कि वह भारत में अपने वाहनों के दाम 5 प्रतिशत तक बढ़ाएगी। कंपनी ने कच्चे माल की लागत में वृद्धि को देखते हुए अगले महीने से सभी मॉडल के दाम बढ़ाने का फैसला किया है।

निसान मोटर इंडिया ने एक बयान में कहा कि संशोधित कीमत निसान और डैटसन के सभी मॉडलों पर जनवरी 2021 से प्रभावी होगी।

कंपनी अपने वाहन डैटसन और निसान ब्रांड के तहत बेचती है। इसमें डैटसन रेडी गो और हाल में पेश एसयूवी मैग्नाइट और किक्₨स शमिल हैं। इनकी कीमतें 2.89 लाख रुपये से लेकर 14.15 लाख रुपये के बीच है।

कीमत वृद्धि के बारे में निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक राकेश श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘बाजार की मौजूदा चुनौतीपूर्ण स्थिति में, कच्चे माल की लागत बढ़ने के कारण हम निसान और डैटसन के सभी मॉडलों पर दाम बढ़ाने को लेकर बाध्य हैं।’’

उल्लेखनीय है कि हाल में कच्चे माल की लागत में वृद्धि का हवाला देते हुए मारुति सुजुकी इंडिया, रेनो इंडिया, होंडा कार्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, फोर्ड इंडिया, इसुजु, बीएमडब्ल्यू इंडिया, ऑडी इंडिया और हीरो मोटो कार्प जैसी वाहन कंपनियां पहले ही जनवरी से कीमतें बढ़ाने की घोषणा कर चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार