लाइव न्यूज़ :

निर्मला सीतारमण रोम में जी-20 के वित्त, स्वास्थ्य मंत्रियों की संयुक्त बैठक में हिस्सा लेंगी

By भाषा | Updated: October 28, 2021 15:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 29 अक्टूबर को रोम में जी-20 देशों के वित्त और स्वास्थ्य मंत्रियों की एक संयुक्त बैठक में हिस्सा लेंगी, जिसमें अन्य विषयों के अलावा कोविड महामारी की रोकथाम और प्रतिक्रिया पर चर्चा की जाएगी।

वित्त मंत्रालय ने ट्विटर पर लिखा, "केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रोम में जी-20 के वित्त और स्वास्थ्य मंत्रियों की संयुक्त बैठक में हिस्सा लेने के लिए आधिकारिक यात्रा शुरू की जिसमें कोविड-19 की रोकथाम, उसके खिलाफ तैयारी और प्रतिक्रिया को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की जाएगी। यह बैठक रोम में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन से पहले होगी।"

जी-20 देशों के वित्त और स्वास्थ्य मंत्री इस बात पर चर्चा करेंगे कि महामारी को लेकर प्रतिक्रिया को कैसे तेज रखा जाए तथा स्वास्थ्य एवं वित्त मंत्रालयों के बीच और समन्वय की व्यवस्था को कैसे बढ़ावा दिया जाए।

जी-20 देशों के वित्त और स्वास्थ्य मंत्री इटली की अध्यक्षता में अपनी पहली संयुक्त बैठक के लिए रोम में इकट्ठा होंगे। इटली के, अर्थव्यवस्था एवं वित्त मंत्री डेनियल फ्रेंको और स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्टो स्पेरांजा बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।

बैठक 30-31 अक्टूबर, 2021 को रोम में होने वाले जी20 लीडर्स समिट (जी-20 शिखर सम्मेलन) की पूर्व संध्या पर होगी।

इस महीने की शुरुआत में 36 वें वार्षिक G30 अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग संगोष्ठी में सीतारमण ने दुनिया भर में कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संरचना की जरूरत पर प्रकाश डाला था और टीका संबंधी कच्चे माल के लिए आपूर्ति श्रृंखला को खुला रखने की आवश्यकता पर बल दिया था।

उन्होंने हरित पहल पर ध्यान केंद्रित करने और उन्हें बढ़ावा देने के लिए नए वित्तीय साधनों की जरूरत की भी वकालत की थी।

भारत ने कोविड-19 टीकों और दवाओं पर विश्व व्यापार संगठन के समझौते के तहत बौद्धिक संपदा अधिकारों की अस्थायी छूट का सुझाव दिया है।

पिछले हफ्ते भारत ने कोविड-19 टीके की 100 करोड़ खुराक देने का अहम पड़ाव पार कर लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?