लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन तेजी का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 85 अंक चढ़ा, निफ्टी 25 अंक के लाभ में

By भाषा | Updated: July 17, 2019 17:22 IST

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 84.60 अंक या 0.22 प्रतिशत के लाभ से 39,215.64 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 203 अंक ऊपर नीचे हुआ। सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान 39,284.73 अंक का उच्चस्तर तथा 39,081.14 अंक का निचला स्तर भी छुआ।

Open in App
ठळक मुद्देनेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 24.90 अंक या 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,687.50 अंक पर बंद हुआ।दूसरी ओर येस बैंक के शेयर में सबसे अधिक 5.25 प्रतिशत की गिरावट आई।

शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार तीसरे दिन तेजी का सिलसिला जारी रहा। बैंकिंग तथा आईटी शेयरों में बढ़त से बंबई शेयर का सेंसेक्स और 85 अंक चढ़ गया।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 84.60 अंक या 0.22 प्रतिशत के लाभ से 39,215.64 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 203 अंक ऊपर नीचे हुआ। सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान 39,284.73 अंक का उच्चस्तर तथा 39,081.14 अंक का निचला स्तर भी छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 24.90 अंक या 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,687.50 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 11,706.65 अंक के उच्चस्तर तक गया और इसने 11,651.15 अंक का निचला स्तर भी छुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में एसबीआई, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस और टीसीएस 2.31 प्रतिशत तक के लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर येस बैंक के शेयर में सबसे अधिक 5.25 प्रतिशत की गिरावट आई।

ओएनजीसी, मारुति, बजाज आटो, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक और टाटा मोटर्स में 1.64 प्रतिशत का नुकसान रहा। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा जापान का निक्की गिरावट में रहे।

शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख था। अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे के नुकसान से 68.81 प्रति डॉलर पर चल रहा था। 

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें