लाइव न्यूज़ :

अमेरिका- ईरान तनाव बढ़ने के बीच बाजार में गिरावट का सिलसिला कायम, सेंसेक्स 72 अंक टूटा

By भाषा | Updated: June 24, 2019 16:58 IST

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 300 अंक तक ऊपर- नीचे झूलने के बाद अंत में 71.53 अंक या 0.18 प्रतिशत के नुकसान से 39,122.96 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 39,021.70 अंक का निचला और 39,300.02 अंक का उच्चस्तर भी छुआ।

Open in App
ठळक मुद्देनेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 24.45 अंक या 0.21 प्रतिशत के नुकसान से 11,699.65 अंक पर बंद हुआ।कारोबार के दौरान यह 11,670.20 अंक के निचले और 11,754 अंक के स्तर तक ऊपर गया।

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को 72 अंक और टूट गया। अमेरिका- ईरान तनाव बढ़ने के बीच तेल एवं गैस और धातु कंपनियों के शेयरों में नुकसान से बाजार में गिरावट का सिलसिला कायम रहा।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 300 अंक तक ऊपर- नीचे झूलने के बाद अंत में 71.53 अंक या 0.18 प्रतिशत के नुकसान से 39,122.96 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 39,021.70 अंक का निचला और 39,300.02 अंक का उच्चस्तर भी छुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 24.45 अंक या 0.21 प्रतिशत के नुकसान से 11,699.65 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 11,670.20 अंक के निचले और 11,754 अंक के स्तर तक ऊपर गया। सेंसेक्स की कंपनियों में ओएनजीसी में सबसे अधिक 3.48 प्रतिशत का नुकसान रहा।

टाटा स्टील, वेदांता, बजाज आटो, टेकएम, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हीरो मोटोकॉर्प, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक और इन्फोसिस के शेयर 2.33 प्रतिशत तक नीचे आए। वहीं दूसरी ओर यस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस, एसबीआई, इंडसइंड बैंक,मारुति और आईटीसी के शेयर 2.19 प्रतिशत तक चढ़ गए।

कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका ईरान के बीच तनाव बढ़ने से कच्चे तेल के दाम लगातार चढ़ रहे हैं। इससे घरेलू बाजार का रुख प्रभावित हुआ। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.16 प्रतिशत बढ़कर 64.55 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इस बीच, अन्य एशियाई बाजारों में शंघाई, हांगकांग, तोक्यो और सियोल सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में चल रहे थे। 

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें