लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में सुधार

By भाषा | Updated: August 6, 2019 11:16 IST

कारोबारियों के मुताबिक , कमजोर वैश्विक एवं घरेलू रुख के बावजूद बैंकिंग एवं वाहन कंपनियों के शेयरों में तेजी से घरेलू शेयर बाजार में तेजी दर्ज की गई।

Open in App

बैंकिंग एवं वाहन कंपनियों के शेयरों में तेजी से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 152 अंक मजबूत हुआ और निफ्टी 10,900 अंक के पार चला गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 152.55 अंक यानी 0.42 प्रतिशत बढ़कर 36,852.39 अंक पर पहुंच गया। इसी प्रकार , नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती दौर में 41.25 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,903.85 अंक पर पहुंच गया।शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा मोटर्स, येस बैंक, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और एक्सिस बैंक के शेयर तेजी लिए रहे। इनमें 2 फीसदी तक की बढ़त देखी गई। वहीं , दूसरी ओर टीसीएस , हिंदुस्तान यूनिलीवर , इंफोसिस , भारती एयरटेल , एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.07 प्रतिशत तक गिरावट रही।कारोबारियों के मुताबिक , कमजोर वैश्विक एवं घरेलू रुख के बावजूद बैंकिंग एवं वाहन कंपनियों के शेयरों में तेजी से घरेलू शेयर बाजार में तेजी दर्ज की गई। शेयर बाजारों के पास मौजूद प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक , विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 2,016.73 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक 1,871.27 करोड़ रुपये के शेयरों के खरीदार रहे।

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीशेयर बाजारshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित