कमजोर मांग से निकेल वायदा कीमतों में गिरावट
By भाषा | Updated: June 4, 2021 15:01 IST2021-06-04T15:01:47+5:302021-06-04T15:01:47+5:30

कमजोर मांग से निकेल वायदा कीमतों में गिरावट
नयी दिल्ली, चार जून हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को निकेल वायदा भाव 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,312.70 रुपये प्रति किलो रह गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में डिलीवरी होने वाले निकेल अनुबंध का भाव 70 पैसे यानी 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,312.70 रुपये प्रति किलो रह गया। इसमें 1,961 लॉट के लिये सौदे किये गये।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण मुख्यत: निकेल वायदा कीमतों में गिरावट आई।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।