लाइव न्यूज़ :

एनएचपीसी का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 50 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: February 11, 2021 23:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 फरवरी सार्वजनिक क्षेत्र की पनबिजली कंपनी एनएचपीसी का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2020-21 की तीसरी तिमाही में 50 प्रतिशत बढ़कर 961.64 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में उसे 639.13 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

एनएचपीसी की कुल आय आलोच्य तिमाही में 2,610.69 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में 2,279.45 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 2020-21 के लिये 10 रुपये अंकित मूल्य के शेयर पर 12.50 प्रतिशत (1.25 रुपये प्रति इक्विटी शेयर) अंतरिम लाभांश देने की मंजूरी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?