लाइव न्यूज़ :

एनएचपीसी सुबनसिरी नदी पर मार्च 2022 तक चालू करेगी 2,000 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना

By भाषा | Updated: December 5, 2020 22:36 IST

Open in App

गुवाहाटी, पांच दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड ने शनिवार को कहा कि 2,000 मेगावाट क्षमता वाली सुबनसिरी जलविद्युत परियोजना मार्च 2022 तक चालू हो जाएगी।

असम में विभिन्न समूहों के भारी विरोध के चलते इस परियोजना पर करीब आठ वर्षों तक काम बंद था।

एनएचपीसी ने एक बयान में कहा कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव संजीव नंदन सहाय, अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव नरेश कुमार और कंपनी के अध्यक्ष तथा प्रबंध निदेशक (सीएमडी) ए के सिंह ने शुक्रवार को सुबनसिरी जलविद्युत परियोजना का दौरा किया और बिजली घऱ के निर्माण कार्य को फिर से चालू करने का शुभारंभ किया।

बयान में कहा गया, ‘‘बाद में बिजली सचिव ने एक समीक्षा बैठक की, जहां एनएचपीसी प्रमुख ने कंपनी द्वारा विभिन्न निर्माण गतिविधियों और नदी संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। अनुमान है कि परियोजना मार्च 2022 तक चालू हो जाएगी।’’

असम-अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर गेरुकामुख में सुबानसिरी नदी के ऊपर इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण कार्य दिसंबर 2011 से अक्टूबर 2019 तक स्थानीय लोगों के विरोध के चलते रुका हुआ था। विरोध प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि इससे नदी के बहाव पर प्रतिकूल असर होगा।

परियोजना की शुरुआती आनुमानित लागत 6,285 करोड़ रुपये थी, जो 2020 में बढ़कर 20,000 करोड़ रुपये हो गई।

आंदोलनकारियों की चिंता को दूर करने के लिए असम सरकार और केंद्र ने कई समितियों का गठन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?