लाइव न्यूज़ :

एनएचपीसी ने नौ राज्यों, नेपाल में 27,000 मेगावाट की स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं की योजना बनाई: सीएमडी

By भाषा | Updated: December 19, 2021 11:31 IST

Open in App

(अभिषेक सोनकर)

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनएचपीसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अभय कुमार सिंह ने कहा कि कंपनी ने नौ राज्यों और पड़ोसी देश नेपाल में 27,000 मेगावाट से अधिक की नई पनबिजली तथा सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने की योजना बनाई है।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में बताया कि उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में नई क्षमताएं जोड़ी जाएंगी।

सिंह ने कहा कि एनएचपीसी इन परियोजनाओं में रुचि दिखाने वाले कुछ राज्यों के साथ बातचीत कर रही है, जबकि दूसरे राज्यों के साथ भी इस संदर्भ में चर्चा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि नेपाल ने एनएचपीसी के साथ संयुक्त उद्यम में जलविद्युत परियोजनाओं में दिलचस्पी दिखाई है। सिंह ने हाल में नेपाल की यात्रा के दौरान पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी।

इन परियोजनाओं के लिए धन की उपलब्धता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल एनएचपीसी को 10,000 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय करने में कोई समस्या नहीं होगी। हम लगभग 3,500 करोड़ रुपये के लाभ में हैं और यह आगे बढ़कर 5,000 करोड़ रुपये हो जाएगा। इससे हमें अपना पूंजीगत खर्च बढ़ाकर 13,000 करोड़ रुपये करने में मदद मिलेगी।’’

उन्होंने कहा कि खासतौर से पूर्वोत्तर में एनएचपीसी की कुछ परियोजनाएं लंबे समय से रुकी हुई थीं, जिन्हें फिर से शुरू करने के प्रयास किए गए हैं।

कंपनी असम और अरुणाचल प्रदेश में 2,000 मेगावाट की सुबनसिरी जलविद्युत परियोजना पर अच्छी प्रगति कर रही है। दिबांग में भी सभी बाधाएं खत्म हो गई हैं और 2,880 मेगावाट की बांध परियोजना जल्द ही शुरू हो जाएगी।

सिंह ने कहा कि एनएचपीसी इस समय में कुल 6,000 मेगावाट क्षमता की परियोजनाओं पर काम कर रही है और 9,000-10,000 मेगावाट की अन्य परियोजनाओं की तैयारी चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट