लाइव न्यूज़ :

एनएचपीसी ने सरकार को 2020-21 के लिये 891 करोड़ रुपये का अंतरिम लाभांश दिया

By भाषा | Updated: March 12, 2021 20:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मार्च सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख जल विद्युत कंपनी एनएचपीसी ने शुक्रवार को कहा कि उसने वित्त वर्ष 2020-21 के लिये सरकार को 890.85 करोड़ रुपये का अंतरिम लाभांश दिया है।

कंपनी ने यहां जारी वक्तव्य में कहा है कि एनएचपीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक ए के सिंह ने लाभांश भुगतान का चेक बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय राज्य मंत्री आर.के. सिंह को दिया। इस अवसर पर बिजली सचिव आलोक कुमार और मंत्रालय तथा एनएचपीसी के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

वक्तव्य में कहा गया है, ‘‘एनएचपीसी ने वित्त वर्ष 2020- 21 के लिये 5 मार्च 2021 को भारत सरकार को 890.85 करोड़ रुपये का अंतरिम लाभाश दिया।’’

एनएचपीसी ने इसके आगे कहा कि उसने चालू वित्त वर्ष के दिसंबर में समाप्त नौ माह की अवधि में 2,829.16 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। एक साल पहले इसी अवधि में उसका शुद्ध लाभ 2,624.26 करोड़ रुपये रहा था। इससे पिछले 2019- 20 पूरे साल में कंपनी ने 3,007.17 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम