लाइव न्यूज़ :

एनएचएआई की पथकर आय अगले तीन साल में बढ़कर 1.40 लाख करोड़ रुपये होगी: गडकरी

By भाषा | Updated: December 21, 2021 18:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की पथकर से होने वाली आय अगले तीन साल में 40,000 करोड़ रुपये सालाना से बढ़कर 1.40 लाख करोड़ रुपये प्रति वर्ष हो जायेगी।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के बुनियादी ढांचा क्षेत्र में निवेशकों के लिए एक बड़ा अवसर है क्योंकि हर साल यातायात में वृद्धि हो रही है।

उन्होंने कहा, "एनएचएआई की वर्तमान में सालाना पथकर आय 40,000 करोड़ रुपये है। अगले तीन साल में यह बढ़कर 1.40 लाख करोड़ रुपये प्रति वर्ष हो जायेगी।

बुनियादी ढांचा क्षेत्र में निवेशकों को निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए गडकरी ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार बढ़ रहा है। साथ ही स्वाभाविक रूप से बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर रिटर्न की दर में भी वृद्धि हो रही है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सुलह समितियों को तीन महीने के भीतर सड़क बुनियादी ढांचा से संबंधित परियोजनाओं पर फैसला करना चाहिए। निर्णय लेने की प्रक्रिया में देरी से लागत में भी बढ़ोतरी हो जाती है।

दावों के तेजी से और आपसी सुलह के जरिये निपटान को लेकर एनएचएआई ने तीन सदस्यों वाली स्वतंत्र विशेषज्ञों की तीन समितियों का गठन किया है ताकि प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जा सके।

इन समितियों का नेतृत्व न्यायपालिका के सेवानिवृत्त अधिकारी, लोक प्रशासन, वित्त और निजी क्षेत्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?