लाइव न्यूज़ :

एनएचएआई राजमार्गों को बाजार पर चढ़ाकर अगले पांच साल में एक लाख करोड़ रुपये जुटाएगा: गडकरी

By भाषा | Updated: March 25, 2021 18:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मार्च केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अगले पांच साल में राष्ट्रीय राजमार्गों को बाजार पर चढ़ाकर एक लाख करोड़ रुपये जुटाने की योजना पर काम कर रहा है। उन्होंने उद्योगों से इस मामले में आगे आने और निवेश कर इसका लाभ उठाने को कहा।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा सूक्ष्म लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे गडकरी ने कहा कि इससे वृद्धि को गति मिलेगी तथा कोष का उपयोग मजबूत ढांचागत सुविधाओं के वित्त पोषण में किया जा सकता है।

उद्योग मंडल सीआईआई के ‘सड़क बुनयादी ढांचा-मांग सृजन: वृद्धि को गति’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में उन्हेंने कहा, ‘‘एनएचएआई अगले पांच साल में टोल संग्रह परिचालन और हस्तांतरण (टीओटी) के जरिये राजमार्गों को बाजार पर चढ़ाकर एक लाख करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रहा है।’’

मंत्री ने कहा कि संपत्ति को बाजार पर चढ़ाना (बिक्री या उसे पट्टे पर देना) उद्योगों के लिये कारोबार के लिहाज से एक अच्छा अवसर है और दूसरी तरफ यह सरकार को बुनियादी ढांचा में किये गये निवेश के मूल्य को निकालने में मददगार होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘यह उद्योगों के साथ-साथ सरकार के लिये भी फायदेमंद है।’’ इससे देश में बुनियादी ढांचा को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

एनएचएआई को सार्वजनिक वित्त पोषित उन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को टीओटी आधार पर बाजार पर चढ़ाने के लिये अधिकृत किया गया है जो कम-से-कम एक साल से परिचालन में हैं और जहां टोल संग्रह किया जा रह है।

गडकरी ने कहा कि राष्ट्रीय संपत्ति को बाजार पर चढ़ाने की योजना को महत्वपूर्ण पहल बताया। यह बुनियादी ढांचा क्षेत्र में दीर्घकालीन निवेश के लिये उत्प्रेरक का काम करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम