लाइव न्यूज़ :

एनएचएआई समय-समय पर अपनी परियोजनाओं का गुणवत्ता ऑडिट, स्वतंत्र निरीक्षण करेगा

By भाषा | Updated: February 23, 2021 19:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 फरवरी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने परियोजनाओं का समय-समय पर गुणवत्ता अंकेक्षण (ऑडिट) और स्वतंत्र निरीक्षण करने का फैसला किया है। इससे परियोजनाओं के निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चित हो सकेगी।

इसके तहत पहले चरण में 51 परियोजनाओं का चयन किया गया है।

एनएचएआई ने मंगलवार को बयान में कहा, ‘‘परियोजनाओं के निर्माण के दौरान गुणवत्ता के उच्च मानक सुनिश्चित करने के लिए उसने देशभर में अपनी मौजूदा राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का स्वतंत्र निरीक्षण शुरू करने का फैसला किया है।’’

बयान में कहा गया है कि इससे विश्वस्तरीय राजमार्गों का निर्माण सुनिश्चित हो सकेगा।

एनएचएआई ने कहा, ‘‘नियमित गुणवत्ता जांच के तहत प्राधिकरण के इंजीनियर और सलाहकार परियोजना निदेशकों के साथ नियमित आधार पर परियोजनाओं का निरीक्षण कर रहे हैं।’’

इसके अलावा गुणवत्ता ऑडिट व्यवस्था को मजबूत करने के लिए परियोजनाओं का समय-समय पर स्वतंत्र निरीक्षण भी किया जाएगा।

एनएचएआई ने कहा कि इस पूरी कवायद के पीछे मकसद डेवलपर्स की गुणवत्ता प्रणाली और उसके कार्यान्वयन का आकलन करना है।

प्राधिकरण ने कहा कि परियोजनाओं की गुणवत्ता के निरीक्षण से न केवल मानकों का अनुपालन सुनिश्चित हो सकेगा, बल्कि इससे अनुबंध से जुड़ी शर्तों और बेहतर इंजीनयिरिंग व्यवहार की भी पुष्टि की जा सकेगी।

एनएचएआई ने कहा, ‘‘इस उद्देश्य को हासिल करने को राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के निरीक्षण के लिए विभिन्न गुणवत्ता निरीक्षण टीमें बनाई गई हैं। केंद्र/राज्य सरकारों के मुख्य इंजीनियर स्तर के सेवानिवृत्त अधिकारी इन टीमों की अगुवाई कर रहे हैं। एनएचएआई के तकनीकी अधिकारी इसमें उनकी सहायता कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?