लाइव न्यूज़ :

एनएचएआई ने फास्टैग वॉलेट में न्यूनतम राशि रखने की जरूरत को खत्म किया

By भाषा | Updated: February 10, 2021 18:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 फरवरी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बुधवार को कहा कि उसने फास्टैग वॉलेट में न्यूनतम राशि बनाए रखने की जरूरत को खत्म करने का फैसला किया है।

इस कदम का मकसद इलेक्ट्रॉनिक टोल प्लाजा पर निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना है।

एनएचएआई ने एक बयान में कहा, ‘‘यातायात की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए और टोल प्लाजा पर लगने वाले समय को कम करने तथा फास्टैग की पहुंच को बढ़ाने के लिए एनएचएआई ने फास्टैग खाते/ वॉलेट में अनिवार्य रूप से न्यूनतम राशि रखने की जरूरत को खत्म करने का फैसला किया है, जिसे यात्री खंड (कार, जीप, वैन) के लिए सुरक्षा जमा के अतिरिक्त देना होता था।’’

बयान में कहा गया कि जारीकर्ता बैंक एकतरफा रूप से सुरक्षा जमा राशि के अलावा फास्टैग खाते/ बटुए की कुछ राशि को रोक रहे है।

इसके चलते कई फास्टैग उपयोगकर्ताओं को अपने फास्टैग खाते/ बटुए में पर्याप्त राशि होने के बावजूद टोल प्लाजा से गुजरने की अनुमति नहीं दी गई। बयान में कहा गया कि इसके चलते टोल प्लाजा पर अवांछित झंझट और देरी हुई।

बयान में कहा गया है कि अगर फास्टैग खाते/ वॉलेट में शून्य से नीचे नीचे नहीं है, तो अब उपयोगकर्ताओं को टोल प्लाजा से गुजरने की अनुमति दी जाएगी।

15 फवरी से टाल नाकों पर भुगतान फस्टैग से कराना अनिवार्य होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!