लाइव न्यूज़ :

एनएचएआई राजमार्गों पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करने के लिये जरूरी बुनियादी ढांचा तैयार कर रहा: गडकरी

By भाषा | Updated: October 1, 2021 18:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली एक अक्टूबर केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने शुकव्रार को कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) बिजली से चलने वाले वाहनों के लिए राजमार्गों पर चार्जिंग से जुड़े बुनियादी ढांचा तैयार कर रहा है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के प्रभाव के कारण वाहन उद्योग एक चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है और उन्हें खुशी है कि इस उद्योग में अब सुधार आ रहा है।

उन्होंने कहा, "एनएचएआई इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए राजमार्गों पर चार्जिंग स्टेशन तैयार कर रहा है।"

गडकरी ने कहा कि वाहन उद्योग भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 7.1 प्रतिशत और विनिर्माण सकल घरेलू उत्पाद में 49 प्रतिशत का योगदान देता है। साथ ही इस क्षेत्र का कारोबार 7.5 लाख करोड़ और निर्यात 3.5 लाख करोड़ रुपये का है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "मुझे यह जानकर खुशी हो रही है कि कई वैश्विक कंपनियां भारत में प्रवेश कर रही हैं, साथ ही कई स्थानीय उद्यमी इलेक्ट्रिक वाहनों के बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए सुविधाएं स्थापित कर रहे हैं।"

गडकरी ने कहा कि जुलाई 2021 के दौरान देश में बिजली से चलने वाले दोपहिया वाहनों की बिक्री 13,345 इकाई रही और इसमें पिछले महीने की तुलना में 229 प्रतिशत और सालाना आधार पर 836 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी। उन्होंने कहा कि यह आंकड़े बहुत उत्साहजनक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय