लाइव न्यूज़ :

एनएचएआई के ठेकेदार ने 24 घंटे में कंक्रीट की सबसे लंबी सड़क बिछाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया

By भाषा | Updated: February 3, 2021 23:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन फरवरी एनएचएआई के एक ठेकेदार ने चार लेन के राजमार्ग खंड के निर्माण में 24 घंटे में 2,580 मीटर लंबी कंक्रीट की सड़क (पीक्यूसी) बिछाने का विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है।

सरकार की ओर से बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार एनएचएआई के ठेकेदार ‘पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने दिल्ली-वड़ोदरा-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे परियोजना पर चार लेन के एक खंड पर 2,580 मीटर (करीब 10.32 लेन किलोमीटर) कंक्रीट सड़क बनाने की शुरुआत एक फरवरी 2021 को सुबह 8 बजे की और अगले दिन सुबह 8 बजे इस लक्ष्य को पूरा कर लिया।

इस काम में 18.75 मीटर चौड़ाई के साथ करीब 48,711 वर्ग मीटर एरिया में कंक्रीट की सड़क बिछाने के लिए 24 घंटे का समय लगा। इस दौरान 24 घंटे में कंक्रीट 14,613 घन मीटर कंक्रीट (सीमेंट-गिट्टी-रेत) के प्रयोग का रिकॉर्ड भी बना।

इस कारनामे को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में मान्यता दी गई है। इस काम को ऑटोमेटिक कंक्रीट बिछाने की मशीन से किया गया ।

चालू वित्त वर्ष 2020-21 में सरकार ने अप्रैल 2020 से 15 जनवरी 2021 के बीच 28.16 किलोमीटर प्रतिदिन की गति से कुल 8,196 किलोमीटर लंबाई के राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया है। इस अवधि के दौरान पिछले वित्त वर्ष में 26.11 किलोमीटर प्रतिदिन की रफ्तार से कुल 7,573 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग सड़कों का निर्माण किया गया था।

मंत्रालय को उम्मीद है कि इसी गति से सड़कों का निर्माण होने पर 31 मार्च 2021 तक 11,000 किलोमीटर निर्माण के लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें