लाइव न्यूज़ :

एनजीटी ने एनटीपीसी को पर्यावरण नुकसान की भरपाई के लिये 58 लाख रुपये देने को कहा

By भाषा | Updated: February 23, 2021 16:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 फरवरी राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) ने सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी की उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) के आदेश के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी है। याचिका में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के एवज में 57.96 लाख रुपये के लगाये गये जुर्माना आदेश की समीक्षा का आग्रह किया गया था।

जांच में सार्वजनिक उपक्रम को कीचड़ यानी गंदगी निपटान से जुड़े स्थल रखरखाव नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया। इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचा।

एनजीटी चेयरपर्सन न्यायाधीश आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने एनटीपीसी लि. की राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेश के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी।

पीठ ने इस बात पर गौर किया कि कंपनी की चमोली में तपोवन विष्णुगढ़ पनबिजली परियोजना स्थल के पास जो कीचड़ और गंदगी थी, वह नुकसानदायक थी और निर्धारित मानदंडों के अनुरूप इसका रखरखाव नहीं किया गया जिससे क्षरण को खतरा था।

पीठ ने कहा, ‘‘कीचड़ डाले जाने वाले जगह खड्ड के रूप में क्षरण साफ देखा गया। अत: इससे साफ है कि पर्यावरण और वन मंत्रालय ने कीचड़ निपटान स्थल पर जो नियम तय किये हैं, उसके अनुसार उसका रखरखाव नहीं किया जा रहा था।’’

एनजीटी ने कहा, ‘‘इसको देखते हुए अपील में कोई दम नजर नहीं आता। पर्यावरण को जो नुकसान पहुंचा है, उसको देखते हुए पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले को उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा और इसी सिद्धांत का इस मामले में अनुपालन किया गया है। अत: अपील को खारिज किया जाता है। जो राशि वसूली जाएगी, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर्यावरण को पूर्व स्तर पर लाने में उसका उपयोग कर सकता है।’’

राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जल (प्रदूषण रोकथाम और नियंत्रण) कानून, 1974 की धारा 33ए के तहत आदेश दिया था। इसके तहत अपीलकर्ता एनटीपीसी को पर्यावरण को फिर से पूर्व स्तर पर लाने के लिये 57,96,000 रुपये का जुर्माना लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल