लाइव न्यूज़ :

एनएफआरए ने 1,000 से अधिक लेखा परीक्षकों, ऑडिट कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की

By भाषा | Updated: September 30, 2021 23:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 सितंबर राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (एनएफआरए) ने सरकार से जरूरी जानकारी देने में नाकाम रहने वाले 1,011 लेखा परीक्षकों और ऑडिट कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की है।

प्राधिकरण ने कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय को कंपनी कानून के तहत नियमों का अनुपालन नहीं करने वाली इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की है।

एनएफआरए नियमों के तहत एक निश्चित श्रेणी के अंतर्गत आने वाले कंपनियों के लेखा परीक्षकों/ऑडिट कंपनियों को एक निर्धारित फॉर्म ... एनएफआरए ...2 में नियामक के पास वार्षिक रिटर्न दाखिल करना आवश्यक है। फाइलिंग हर साल 30 नवंबर को या उससे पहले करनी होती है।

रिपोर्टिंग अवधि वित्त वर्ष 2018-19 के लिये नियत तारीख को सितंबर 2020 तक बढ़ा दिया गया था।

बृहस्पतिवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार एनएफआर ने मार्च 2021 में 2018-19 की अवधि के लिए उपरोक्त सांविधिक जरूरतों का अनुपालन न करने के मामलों की पहचान की।

एनएफआरए ने ऐसी गलती करने वाली लेखापरीक्षा फर्मों को सूचना भेजी थी और नियमों के बारे में जागरूकता पैदा करने में भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) के सहयोग की भी मांग की थी।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘हालांकि, अभी भी ऑडिट कंपनियां सांवधिक दायित्वों का पालन नहीं कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत