लाइव न्यूज़ :

नेक्सजेन एनर्जिया की कचरे पर आधारित एक हजार कॉम्प्रेस्ड बॉयो गैस संयंत्र लगाने की योजना

By भाषा | Updated: February 25, 2021 17:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 फरवरी स्वच्छ ईंधन ऊर्जा कंपनी नेक्सजेन एनर्जिया लि. ने उत्तर प्रदेश और बिहार और अन्य प्रदेशों में 2024-25 तक कचरे पर आधारित 1,000 सीबीजी (कॉम्प्रेस्ड बॉयो गैस) संयंत्र लगाने की योजना बनायी है।

कंपनी ने कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने उत्तर प्रदेश के जैव ऊर्जा विकास बोर्ड के साथ सीबीजी उत्पादन के लिये सहमति पत्र पर दस्तखत किये हैं।

कंपनी का फिलहाल हरियाणा के अम्बाला में सीबीजी संयंत्र परिचालन में हैं।

नेक्सजेन एनर्जिया ने एक बयान में कहा, ‘‘सरकार के स्वच्छ ऊर्जा पर जोर के साथ हमने 2024-25 तक 1,000 सीबीजी संयंत्र लगाने की योजना बनायी है। इससे प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है’’

सीबीजी संयंत्र के जरिये शहरी, घरेलू और औद्योगिक कचरे का उपयोग कर बॉयोगैस का उत्पादन किया जाता है। बॉयोगैस को आसाीनी से वितरण के लिये ‘काम्प्रेस्ड’ कर गैस सिलेंडर में रखा जाता है। इसका उपयोग अधिक प्रदूषण फैलाने वाले चारकोल और लकड़ी के विकल्प के रूप में किया जाता है।

नेक्सजेन एनर्जिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश महाजन ने बयान में कहा, ‘‘जैव ईंधन के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं। सीबीजी से कूडे का निपटान तो होगा ही, साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।’’

उन्होंने बताया कि कंपनी ने उत्तर प्रदेश जैव ऊर्जा विकास बोर्ड के साथ सीबीजी उत्पादन और विपणन के लिए सहमति पत्र (एमओयू) पर दस्तखत किये हैं। कंपनी की राज्य में 300 सीबीजी संयंत्र/ खुदरा बिक्री केंद्र लगाने की योजना है। कंपनी की बिहार, पंजाब और हरियाण में भी सीबीजी संयंत्र/ खुदरा बिक्री केंद्र स्थापित करने की योजना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार