शिक्षा क्षेत्र के स्टार्टअप न्यूटन स्कूल ने 50 लाख डॉलर जुटाए

By भाषा | Updated: February 8, 2021 17:22 IST2021-02-08T17:22:22+5:302021-02-08T17:22:22+5:30

Newton School, an education startup, raised $ 5 million | शिक्षा क्षेत्र के स्टार्टअप न्यूटन स्कूल ने 50 लाख डॉलर जुटाए

शिक्षा क्षेत्र के स्टार्टअप न्यूटन स्कूल ने 50 लाख डॉलर जुटाए

बेंगलुरु, आठ फरवरी बेंगलुरु स्थित शिक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्र के स्टार्टअप न्यूटन स्कूल ने वित्तपोषण की श्रृंखला ‘ए’ में 50 लाख डॉलर जुटाए हैं।

वित्तपोषण के इस दौर में मौजूदा निवेशकों नेक्सस वेंचर पार्टनर्स, प्रफेटिक वेंचर्स और अनएकेडमी के सह-संस्थापक गौरव मुंजाल, रोमन सैनी और हेमेश सिंह की भागीदारी देखी गई।

कंपनी ने बयान में कहा कि इस दौर में फ्लिपकार्ट के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति, सीआरईडी के कुणाल शाह, फ्रेशवर्क्स के गिरीश और रेजोरपे के संस्थापक हर्षिल माथुर कई निवेशक भी शामिल हुए।

कंपनी ने बताया कि इस राशि का इस्तेमाल कार्य विस्तार के लिए किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Newton School, an education startup, raised $ 5 million

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे