लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में नये साल की शुरुआत मजबूती के साथ, 52 अंक चढ़ा सेंसेक्स

By भाषा | Updated: January 1, 2020 17:50 IST

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स साल के पहले दिन 52.28 अंक या 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 41,306.02 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 14.05 अंक या 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,182.50 अंक पर बंद हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देसेंसेक्स नए साल 2020 के पहले दिन बुधवार को 52.28 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ।सेंसेक्स की कंपनियों में पावरग्रिड का शेयर सबसे अधिक 2.76 प्रतिशत के लाभ में रहा।

मुंबई, एक जनवरी (भाषा) बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स नए साल 2020 के पहले दिन बुधवार को 52.28 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और लार्सन एंड टुब्रो जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में लाभ से सेंसेक्स में मजबूती का रुख रहा।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स साल के पहले दिन 52.28 अंक या 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 41,306.02 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 14.05 अंक या 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,182.50 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में पावरग्रिड का शेयर सबसे अधिक 2.76 प्रतिशत के लाभ में रहा। एनटीपीसी, एमएंडएम, एलएंडटी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी और इन्फोसिस के शेयरों में भी बढ़त रही। वहीं दूसरी ओर टाइटन का शेयर 2.76 प्रतिशत टूट गया। इंडसइंड बैंक 1.72 प्रतिशत और बजाज आटो 1.21 प्रतिशत नीचे आ गया।

विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक मोर्चे पर किसी तरह का संकेतक नहीं होने के बीच निवेशकों की धारणा को सकारात्मक वृहद आंकड़ों से बल मिला। आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के प्रमुख बुनियादी अनुसंधान (निवेश सेवाएं)-एवीपी इक्विटी शोध नरेंद्र सोलंकी ने कहा, ‘‘भारतीय बाजार नए साल में सकारात्मक रहे।

वैश्विक बाजारों में नए साल के पहले दिन अवकाश था। इस तरह की खबरें आई हैं कि देश का चालू खाते का घाटा (कैड) सितंबर तिमाही में घटकर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 0.9 प्रतिशत या 6.3 अरब डॉलर रह गया। व्यापार घाटा कम होने से कैड भी घटा है। इन खबरों से बाजार की धारणा को बल मिला।’’ 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित