नए साल में झटका, 1 जनवरी 2026 से 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी, एथर एनर्जी की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 22, 2025 14:14 IST2025-12-22T14:14:01+5:302025-12-22T14:14:39+5:30

कंपनी ने कहा कि यह वृद्धि वैश्विक स्तर पर कच्चे माल, विदेशी मुद्रा और प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जों की कीमतों में वृद्धि के कारण की जा रही है।

new year Shock increase up to Rs 3,000 from January 1, 2026, announced Ather Energy | नए साल में झटका, 1 जनवरी 2026 से 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी, एथर एनर्जी की घोषणा

file photo

Highlightsएथर एनर्जी के मौजूदा उत्पाद खंड में 450 श्रृंखला के स्कूटर और रिज़्ता शामिल हैं।‘इलेक्ट्रिक दिसंबर’ कार्यक्रम के तहत चुनिंदा शहरों में 20,000 रुपये तक के लाभ दे रही है।

नई दिल्लीः इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी एथर एनर्जी ने अपने सभी श्रेणी के स्कूटर की कीमत में एक जनवरी से 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करने की सोमवार घोषणा की। कंपनी ने कहा कि यह वृद्धि वैश्विक स्तर पर कच्चे माल, विदेशी मुद्रा और प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जों की कीमतों में वृद्धि के कारण की जा रही है।

एथर एनर्जी के मौजूदा उत्पाद खंड में 450 श्रृंखला के स्कूटर और रिज़्ता शामिल हैं। इसकी शुरुआती कीमतें 1,14,546 रुपये से 1,82,946 रुपये तक हैं। कंपनी ने कहा कि वह इस समय अपने ‘इलेक्ट्रिक दिसंबर’ कार्यक्रम के तहत चुनिंदा शहरों में 20,000 रुपये तक के लाभ दे रही है।

Web Title: new year Shock increase up to Rs 3,000 from January 1, 2026, announced Ather Energy

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे