लाइव न्यूज़ :

गुजरात की नयी पर्यटन नीति, उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में निवेश पर ध्यान

By भाषा | Updated: January 12, 2021 20:14 IST

Open in App

गांधीनगर, 12 जनवरी गुजरात सरकार ने मंगलवार को एक नयी पर्यटन नीति घोषित की जो 2020-25 के लिए है। इसमें उच्च प्राथमिकता वाले पर्यटन केंद्रों पर निवेश आकर्षित करने पर बल दिया गया है।

नीति में होटल, मनोरंजन पार्क, सम्मेलन कक्ष आदि के निर्माण पर निवेशकों को निवेश सब्सिडी जैसे प्रोत्साहनों के प्रावधान हैं।

मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने नीति की घोषणा करते हुए कहा कि ऐसी जगहों पर निर्मित की जाने वाली होटल और रिजॉर्ट जैसी परियोजनाओं के लिए निवेश पर सब्सिडी और अन्य प्रोत्साहनों के प्रावधान होंगे।

कच्छ, देवभूमि-द्वारका, नर्मदा, गीर-सोमनाथ, पोरबंदर, जूनागढ़ और दांग जिले जैसे कुछ स्थानों को पर्यटन सुविधाओं के विकास की दृष्टि से प्राथमिकता वाले इलाकों में रखा गया है।

रुपाणी ने कहा कि पूरे प्रदेश में पर्यटन के लिए बुनियादी सुविधाओं के विकास की बजाय हमारा ध्यान पहले उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर है। प्रोत्साहन वहां दिया जाएगा जहां इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है।

इसमें होटल निर्माण पर 20 प्रतिशत तक निवेश सब्सिडी का प्रावधान करने की घोषणा है। इसके लिए जमीन की लागत छोड़ कर कम से कम एक करोड़ निवेश करना होगा। उपीसी निवेश की सीमा नहीं है। इसी तरह थीम पार्क या मनोरंजन पार्क पर 50 करोड़ से 500 करोड़ रुपये के निवेश पर 15 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख